फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग का समापन बुधवार को हुआ। तुलसीपार्क स्थित पार्टी कार्यालय अटल भवन में दो दिनों तक चले प्रशक्षिण वर्ग में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए देश, समाज व पार्टी हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केन्द्र के साथ-साथ अधिकांश राज्यों में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का अनुशासित रहते हुए देश, समाज व पार्टी के विकास में योगदान देना महत्वपूर्ण है।
पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने पार्टी की नीतियों एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की बात कही। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू एवं प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप सिंह आदि ने भी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए तमाम टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें