फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन

Wed, 22 Apr 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के उतरौला में प्रदर्शन करती महिलाएं ।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर बुधवार को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। विधायक ने कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा की प्राथमिकता में शामिल है। नगर पालिका उतरौला के चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं से जन-जागरूकता का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता ने विपक्ष की भूमिका की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के मुद्दों पर राजनीति विकास में बाधा बनती है। कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महिला अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाई। इस मौके पर अनूप चंद गुप्ता, संदीप कुमार वर्मा, देवानंद गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, तोताराम वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, फणींद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें