फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, 290 मतदाता करेंगे मतदान

Wed, 22 Apr 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। अधिवक्ता संघ उतरौला का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री पदों के लिए मतदान होगा। कुल 290 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी शंभूलाल गुप्त ने बताया कि मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। मतगणना चक्रवार होगी और प्रत्येक चक्र के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। मतदान के दौरान मतदाताओं के लिए परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस दिन परिसर में वाहनों का प्रवेश व मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें