फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंथन कर भाजपा ने तैयार की मंडलीय चुनाव की रूपरेखा

विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजयुमो उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी व - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। संगठन के मंडलीय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक कार्यशाला पार्टी कार्यालय अटल भवन में संपन्न हुई। कार्यशाला में मंडलीय चुनाव की रूपरेखा तय की गई। कार्यशाला में लिए गए निर्णय के अनुसार 13 व 14 अक्तूबर को जिले के 22 मंडलों का संगठनात्मक चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी एवं गोरखपुर के क्षेत्रीय महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा ने कहा कि 13 व 14 अक्तूबर को होने वाले 22 मंडलों के चुनाव में मंडल अध्यक्ष, मंडल समिति के सदस्य व जिला प्रतिनिधि का चयन किया जाएगा। इस चुनाव में बूथ अध्यक्ष मतदाता होंगे। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में युवा, महिला, दलित व पिछड़े सहित सभी वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
जिला सह चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने बूथ चुनाव की समीक्षा करते हुए मंडल चुनाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को सादुल्लाहनगर, उतरौला देहात, बांकभवानी, गेड़ास बुजुर्ग, बलरामपुर नगर, बलरामपुर देहात, एकहत्तर, चाऊरखाता, गौरा, शिवपुरा, मथुरा बाजार, महराजगंज तराई, पचपेड़वा, गनेशपुर व पिपरा मंडल का चुनाव होगा।
विज्ञापन

14 अक्तूबर को गैसड़ी, बालापुर, तुलसीपुर, लालनगर, गुमड़ी, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार एवं उतरौला नगर मंडल का चुनाव कराया जाएगा। कार्यशाला में जिला चुनाव सहायक प्रदीप सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जगदंबा सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मंडल चुनाव अधिकारी महेश नरायन तिवारी, राजाबाबू गुप्ता, विनय प्रकाश त्रिपाठी, मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें