फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार पहुंचकर दंगे के आरोपियों से मिले सांसद बृजभूषण शरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार पहुंच कर उतरौला दंगा मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता व अमर नाथ गुप्ता से मिलकर हालचाल लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बात करते हुए सांसद ने कहा कि उतरौला में जो दंगा हुआ था, उस मामले में बीजेपी के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दोषी करार दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस निर्णय से हर कार्यकर्ता दुखी है, लेकिन पहली बात तो दुख आना नहीं चाहिए और अगर दुख आ गया है तो उसका समाना करना होगा।
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह सपा नेता सलिल सिंह टीटू के यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सूरजसिंह डीह गांव चले गए। लौटते समय सांसद ने वीर विनय, चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर रूक कर पूजा अर्चना की। मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने रामनामी अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें