बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में हुई। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए रणनीति तय की।
भाजपा कार्यालय अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सांसद ने बैठक में मौजूद जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा एवं जिला महामंत्री रवि मिश्रा व वरुण सिंह मोनू के साथ बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पदों पर ऐसे प्रत्याशी को समर्थन दिया जाए जिसकी छवि बेहतर हो और वह आसानी से चुनाव जीत सके।
भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी जुट जाएं। इस अवसर पर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, प्रदेश परिषद सदस्य जनमेजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पिंकू व मीडिया प्रभारी डीपी सिंह आदि भी मौजूद रहे।