फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एकजुटता से ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

Tue, 13 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के रामतीरथ चौधरी कॉलेज में गोंडा सांसद की​र्तिवर्धन सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। कार्यकर्ताओं की मेहनत व एकजुटता से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर व्यक्ति खुशहाल है। मिशन 2024 फतह करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को राम तीरथ चौधरी डिग्री कॉलेज में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन व टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
कई लोग ऐसे हैं जिन्हें योजना का पता न होने के कारण लाभ से वंचित होना पड़ता है। क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है लेकिन कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस दौरान सभी लोगों ने एक साथ बैठकर टिफिन भी किया। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, दुर्गेश, फणींद्र गुप्ता, केके गुप्ता, अंकुर गुप्ता, रोहित राज, अनूप गुप्ता व राज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें