फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पाकिस्तानी नेता के बयान पर भड़के भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो की टिप्पणी का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को भाजपाइयों ने आक्रोश यात्रा निकालकर गुस्से का इजहार करते हुए वीर विनय चौराहे पर पाकिस्तानी नेता का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय अटल भवन से शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, डीपी सिंह बैस, अजय सिंह पिंकू, वरुण सिंह मोनू, बृजेंद्र तिवारी, बिंदु विश्वकर्मा, सुनीता मिश्रा, राम कृपाल शुक्ल, ललिता तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता व अक्षय शुक्ल की अगुवाई में आक्रोश यात्रा निकाली गई।
वीर विनय चौराहे पर यात्रा पहुंचने पर भाजपाइयों ने पाकिस्तानी नेता का पुतला फूंका। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। ऐसे में उन पर की गई टिप्पणी निंदनीय है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में बेहद गुस्सा है। प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अजीत ओझा, आनंद त्रिपाठी, गोविंद सोनकर, अनवारुल हक, जमील अहमद, मंजू तिवारी, संतमणि, सौरभ तुलस्यान, नदीम काजी, राशिद सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें