फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 30 से शुरू होगा भाजपा का महासंपर्क अभियान

Sat, 20 May 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे रूबरू होंगे। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

शनिवार को अटल कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में हुई। जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन,व्यापारी सम्मेलन, लोकसभा स्तर पर जनसभा ,21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन होगा। 25 जून को आपातकाल एवं मन की बात कार्यक्रम सहित घर-घर संपर्क करना होगा।
अभियान के लिए बृजेंद्र तिवारी, दयाराम प्रजापति, रमेश जायसवाल, अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा, अंशुमान शुक्ला, आलोक रंजन व संदीप उपाध्याय की कोर कमेटी बनाई गई है। बैठक में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि इस बार श्रावस्ती लोकसभा सीट को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, राकेश तिवारी, पंकज सिंह, महिपाल चौधरी, गोविंद सोनकर, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें