फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सोनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना में घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने के एसआई आरके वर्मा ने शनिवार को बताया कि नेशनल हाईवे पर सोनपुर गांव के पास रात के समय अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। सीएचएसी के डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी जेब में रखा मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के थानों व नेपाल से सटे क्षेत्रों में फोटो व जानकारी भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं महराजगंज तराई के गांधीगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार को एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत निवासी छोटू मौर्य के रूप में घायल की पहचान हुई है। छोटू बाइक से अपने घर जा रहा था। ग्रामीणों ने छोटू को पीएचसी कौवापुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें