फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आयुर्वेद की जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली

Sat, 11 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवान धन्वंतरि के जयंती पर शुक्रवार को आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक बाइक रैली निकालकर जनसमुदाय को बीमारी के दौरान इलाज में आयुर्वेद पैथी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी किया गया। साथ ही वीर विनय चौराहा पर एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कर लोगों को लक्षण के आधार पर इलाज में इस्तेमाल होने वाली आयुर्वेदिक दवाएं भी वितरित की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद इलाज की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। इसके माध्यम से कई गंभीर बीमारियों को इलाज पूरी तरह संभव है। सबसे राहत की बात यह होती है कि एलोपैथी दवाओं की तरह इसके इस्तेमाल से कोई खास प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ता है। इससे पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ के नेतृत्व में वीर विनय चौराहा से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ आयुर्वेद चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त हुई।
वीर विनय चौराहे पर आयोजित शिविर में हिस्सेदारी करते हुए डॉ. दिग्विजय नाथ ने कहा कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में एक बार फिर लोगों का भरोसा आयुर्वेद के माध्यम से इलाज कराने में बढ़ने लगा है। लोगों को आयुर्वेद के फायदे बताते हुए उन्हें दवाएं इत्यादि भी वितरित की गई। शिविर में करीब 600 लोगों को परीक्षण के बाद चिकित्सकीय परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें