पुल से टकराई बाइक, युवक की मौत
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमईडीह चौराहे के पास पुल से बाइक सवार टकरा गया। घटना में घायल बाइक सवार को 108 नंबर एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने शनिवार को बताया कि रमईडीह चौराहे के पास बूढ़ी राप्ती के पुल से बाइक सवार टकरा गया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलवा निवासी अनिल (25) को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया है जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। मामले की छानबीन कराई जा रही है।