फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भईया दूज आज, होगी भाईयों की लंबी उम्र की दुआ

Tue, 14 Nov 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भईया दूज का त्योहार इस बार बुधवार 15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बहनें भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की दुआ भगवान से मांगेगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को बाजार में दिन भर चूरा, लईया-गट्टा व चीनी की भुरकी खरीदारी जोरों पर रही।
विज्ञापन

इस बार भईया दूज का पर्व दीपावली के तीसरे दिन मनाया जा रहा है। जिले में इस दौरान कई स्थानों पर बहने एकत्रित होकर सामूहिक पूजा अर्चना भी करेंगी। इसके लिए भगवतीगंज चौराहे सिविल लाइन, पहलवारा, नई बस्ती व खलवा आदि मोहल्लों में विशेषतौर पर तैयारियां की जा रही है।

बलरामपुर। श्री चित्रगुप्त सभा की तरफ से श्री चित्रगुप्त मंदिर पूरबटोला में भगवान चित्रगुप्ता की जयंती व यम द्वितीय महोत्सव 15 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान कलम दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना होगी। श्री चित्रगुप्त सभा के महामंत्री राधिक प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। अखंड रामायण पाठ कर लोगों ने सुख समृद्धि व मानव कल्याण की कामना की। बुधवार सुबह 8 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। 10 बजे सामूहिक कलम दवात का पूजन व हवन आरती की जाएगी। दोपहर 12 बजे आम सभा की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से चित्रांश परिवार का सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें