फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से टीबी मुक्त हुईं ग्राम पंचायतें

Tue, 24 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-37-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित ।-स्रोत
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले में टीबी मुक्त घोषित हुई ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों के कार्यों की सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 36 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। सूची में शामिल ग्राम पंचायतों में बीते एक साल से कोई मरीज नहीं पाया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त गांव की श्रेणी में चिह्नित किया गया। मंगलवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने सम्मानित किया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि गांव का मुखिया के ऊपर ही लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जिम्मेदारी होती है। मुखिया यदि सजग है तो गांव में साफ-सफाई, स्वास्थ्य व पोषण पर काम कर रहा है तो कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं हो सकता है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने बताया कि पचपेड़वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनखड़ी हटी को गोल्ड मेडल मिला है। वहीं उदयपुर, कोहड़ौरा व किशुनपुर सागर को रजत पदक दिया गया है। जबकि अन्य 32 ग्राम पंचायतें कांस्य पदक की श्रेणी में शामिल हैं। सदर ब्लॉक के खैराही गांव की ग्राम प्रधान सविता सिंह, धनखड़ी हटी के प्रधान आमिर खान, कोहड़ौरा के प्रधान आनंद कुंवर वर्मा, गोपाली की प्रधान नूरजहां व भुजेहरा की प्रधान किरण, पूरनपुर के प्रधान अक्षय वर्मा ने बताया कि सम्मान पाकर काफी अच्छा लग रहा है। गांव में कोई भी व्यक्ति टीबी रोग से ग्रसित नहीं है, यह ग्राम पंचायत के लिए गर्व का विषय है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी, शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ल, नंदनगर के अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें