बलरामपुर। रेहरा बाजार विकासखंड के रेहरा बाजार में नाली, सड़क व इंटरलाकिंग सहित कई अन्य विकास कार्यों में एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बाजार का सौंदर्यीकरण एवं विकास होने से क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को सुविधाएं मिलेंगी। ब्लॉक प्रमुख ने शनिवार को विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को मानक एवं गुणवत्ता के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया।
रेहरा बाजार ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों के किनारे सीमेंटेड ईंट, सड़कों व नालियों का निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए शासन से एक करोड़ रुपये का बजट मिला था। इससे बाजार के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को न केवल साफ-सुथरी जगह मिलेगी बल्कि जाम से भी निजात मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख ने कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भोला वर्मा, नब्बन वर्मा, पवन सोनी, राजा सिंह, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे।