फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हुड़दंग से रहे निश्चिंत, रोडवेज बसें पहुंचाएंगी मंजिल तक

Tue, 11 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। होली के त्योहार के दौरान रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्री निश्चिंत रहें, क्योंकि रोडवेज बसें उन्हें उनके मंजिल तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाएंगी। होली के हुड़दंग से निपटने के लिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थानों की पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी। बलरामपुर डिपो ने होली के दिन सभी रूटों पर 70 रोडवेज बसें चलाने की योजना बनाई है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

यदि होली के दिन अचानक किसी यात्री को यात्रा की आवश्यकता होती है, तो वे रोडवेज बसों से सफर कर सकेंगे। बलरामपुर डिपो में कुल 96 बसों का बेड़ा है, जिसमें से 85 निगम की और 11 अनुबंधित बसें हैं। 13 मार्च को सभी बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि 14 मार्च को 70 बसों को चलाने की तैयारी की गई है। चालकों और परिचालकों को होली के दिन ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही, डिपो में 24 घंटे कैश जमा करने, डीजल की आपूर्ति, बसों की मरम्मत की सुविधाएं और टिकट निर्गत करने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया है।

सुरक्षा की गई सुनिश्चित
होली के दिन सभी रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन करने वाले चालकों और परिचालकों की सुरक्षा के लिए पुलिस मदद उपलब्ध कराएगी। यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर समन्वय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें