फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गुजरात हो या बंगलुरु...ना बाबा ना

Wed, 16 Oct 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवतियां।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। दीप नारायण डिग्री कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कई राज्यों की 14 निजी कंपनियां शामिल हुई। रोजगार मेले में गुजरात व बंगलुरु में नौकरी का ऑफर मिलने पर युवक-युवतियां पीछे हट गई। कहा कि 12 से 15 हजार रुपये में दूसरे राज्यों में नौकरी करना आसान नहीं है। युवक व युवतियां बिना साक्षात्कार दिए ही वापस चले गए।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने किया। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को योग्यता के अनुसार युवाओं का चयनित करने की बात कही। रोजगार मेले में गोंडा से आई रीमा कुमारी ने कहा कि फैशन डिजाइन से संबंधित जॉब के लिए आई थी, लेकिन इस क्षेत्र में कोई नौकरी नहीं है। अंजलि तिवारी, देव्यानी श्रीवास्तव व दीपिका सोनी ने बताया कि रोजगार मेले में आगरा, गुजराज व बंगलुरु की कंपनियां आई है। 12 से 15 हजार रुपये में घर से इतनी दूर नौकरी नहीं कर पाएंगी। अपने जिले में मनचाही नौकरी मिलती तो वह लोग काम करती। इसी तरह अन्य युवतियों ने भी गैर राज्य में नौकरी करने से पीछे हट गई। वह लोग बिना साक्षात्कार दिए ही वापस चली गई।
845 बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीकरण
- तुलसीपुर में आयोजित रोजगार मेले में बलरामपुर सहित गोंडा जनपद से भी तमाम युवा शामिल हुए। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेले में 845 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। साक्षात्कार के बाद योग्यता के अनुसार 362 युवाओं को नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया है। इस अवसर पर सहायक सेवा योजन अधिकारी गुलाब राय, कॉलेज के प्राचार्य पवन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए दिए गए टिप्स
- रोजगार मेले में उद्योग विभाग व सशस्त्र सीमा बल की तरफ से स्टाल लगाकर युवाओं को आवश्यक जानकारी दी गई। उद्योग विभाग की तरफ से युवाओं को पीएम कौशल श्रम सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं को ऋण लेकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी तरह एसएसबी के जवानों ने फौज की नौकरी में शामिल होने के लिए आवश्यक टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें