फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीएम ने की एक करोड़ 62 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्षेत्र के सभी किसानों का गन्ना समाप्त होने के बाद बलरामपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन बीते दिन हुआ। लगभग पांच माह तक चली चीनी मिल द्वारा 1.62 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। चीनी मिल ने 22 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी कर दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष मधुकर मिश्र व प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल ने बताया कि पेराई सत्र 2019-20 में मिल ने लगभग 17 लाख बोरा चीनी का उत्पादन किया है। किसानों से 22 मार्च तक खरीदे गए गन्ना के मूल्य 372.83 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान निर्धारित समय के अनुसार कर दिया जाएगा।
अधिशासी अध्यक्ष ने चीनी मिल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कर्मचारियों व गन्ना किसानों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। इस अवसर पर चीनी मिल के निदेशक डॉ. अरविंद कृष्ण सक्सेना, प्रधान प्रबंधक गन्ना राजीव गुप्ता, सह प्रधान प्रबंधक एनके दूबे, विनोद कुमार मलिक, एसडी पांडेय व श्रम कल्याण अधिकारी एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें