फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, एक की मौत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरैया सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि गनेशपुर भरभरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर इतवारी और धीरज के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में इतवारी (80), प्रकाश (35), किनकट (28), लखराजी (60), कोमल (18), सुमन (26), ननकने (38) व दुरपता (60) घायल हो गए।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रकाश की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई बलदेव यादव की तहरीर पर आरोपी धीरज, विनोद, ननकुन्ने व दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें