फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला पर गिरा बैंक का नेटवर्क टावर, मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के बालापुर बाजार में घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
जरवा(बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालापुर बाजार स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से पैसा निकालकर पति के साथ घर लौट रही महिला पर बैंक का नेटवर्क टावर गिर गया। टावर गिरने से महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


गैसड़ी थाना क्षेत्र के देवीसांईंडीह भोलाडीह निवासी जुम्मन अपनी पत्नी राबिया (50) के साथ मंगलवार की दोपहर बालापुर बाजार स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने गया थे। जुम्मन ने बताया कि पैसा निकालकर वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर के लिए चले ही थे, कि बैंक का नेटवर्क टावर अचानक उनकी पत्नी के सिर पर गिर गया। नेटवर्क टावर गिरने से राबिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में जुम्मन बाल-बाल बच गए। एसओ जरवा अखिलेश पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमऍर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें