फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बैंक ग्राहक के खाते से पांच हजार रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय बाजार के एटीएम से पैसा निकालने गए एक बैंक ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी करके पांच हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत तुलसीपुर थाने की पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के लिए साइबर सेल को पीड़ित का प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम पाटन नगर पंचायत तुलसीपुर निवासी नवीन श्रीवास्तव ने कहा है कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक जिला मेरठ के साकवा गढ़मुक्तेश्वर में है।
29 अप्रैल को नवीन नई बाजार चौकी तुलसीपुर स्थित एटीएम से पैसा निकालने गया जहां पैसा नहीं निकला। नवीन ने पंजाब नेशनल बैंक के टॉल फ्री नंबर पर फोन किया तो बताया गया कि सूरज कुमार नामक व्यक्ति ने नवीन के खाते से 4996 रुपये निकाला है।
विज्ञापन

नवीन ने पुलिस से मामले की जांच कराकर वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर इकरार अहमद ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है। शीघ्र ही पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें