बलरामपुर के रेहरा बाजार में प्रदर्शन करते बैंक ग्राहक।
- फोटो : BALRAMPUR
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बैंक में कैश न मिलने पर शुक्रवार को ग्राहकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
ग्राहक श्यामकला, मैनुद्दीन, मोदी यादव, मोहम्मद अय्यूब, हरीराम, सुखराम, स्वामीनाथ व छठ्ठीराम आदि ने विरोध जताते हुए कहा कि कई दिनों से बिना कैश बैंक से बैरंग लौट रहे हैं।
एलडीएम डॉ. एनआर विशनोई ने बताया कि जिले में कैश की कमी नहीं है। किस कारण से कैश कम है। इसका पता लगाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।