फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क की पटरी पर वाहनों का कब्जा

Tue, 13 Jun 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। न्यायालय आने वाले अधिवक्ता व वादकारी गेट के बाहर सड़क के दोनों तरफ की पटरियों पर वाहन खड़ा कर देते हैं। इसी मार्ग पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन, निजी इंटर कॉलेज, सपा कार्यालय व काशीराम काॅलोनी भी स्थित है। ऐसे में सड़क की पटरियों पर वाहनों का कब्जा होने से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र व महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन पार्किंग की समस्या के निवारण के लिए कई बार मीटिंग में बात रखी गई है। दीवानी न्यायालय परिसर के अंदर सिर्फ 100 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है। जबकि न्यायालय में प्रतिदिन 700 अधिवक्ता व 5000 हजार वादकारी आते हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सभी को भारी परेशानी हो रही है। इसके लिए जिलाधिकारी व जिला जज को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें