बलरामपुर के श्याम बिहार कालोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के श्याम बिहार कॉलोनी में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर बक्से में रखे ढाई लाख के जेवर व सामान उठा ले गए।
पीड़ित गणेश कुुमार ने बताया है कि उसकी दादी की तबियत खराब होने पर बुधवार की दोपहर में घर बंद कर परिवार के साथ गांव नरायनपुर पचपेड़वा उन्हें देखने गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर लौटने पर देखा की घर के गेट का ताला और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर बक्सा तोड़कर उसमें रखे पत्नी के ढाई लाख के जेवर व अन्य कीमती सामना उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
ताला तोड़कर सामान चोरी
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र केे गुमड़ी गांव में चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर व अन्य सामना उठा ले गए। प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार ने बताया कि सुबह पंचायत भवन पहुंचने पर ताला टूटा हुआ मिला। चोर भवन में लगे सीसीटीवी कैमरा, दो कुर्सी, मेज, व कंप्यूटर का सारा सामान उठा ले गए। चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है।