फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर नगर पालिका में आज से प्रशासक राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर नगर पालिका परिषद का कार्यकाल बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। शुक्रवार से यहां पर प्रशासक राज शुरू हो रहा है। अधिशासी अधिकारी डॉ. देवेंद्र को पालिका का प्रशासक बनाया गया है। दो निकायों में पहले ही प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं। वहीं उतरौला नगर पालिका का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच निकाय हैं। इसमें से गैसड़ी नवसृजित है। तुलसीपुर व पचपेड़वा में पहले ही प्रशासक की तैनाती की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को बलरामपुर नगर पालिका परिषद का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही ईओ को प्रशासक बनाया गया है। एडीएम ज्योति गौतम ने बताया कि ईओ डॉ. देवेंद्र को प्रशासक पद की जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। ईओ ने बताया कि शुक्रवार को वे प्रशासक का दायित्व संभालेंगे। आम लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।
दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को भी हर किसी की नजर उच्च न्यायालय में चल रही निकाय चुनाव को लेकर सुनवाई पर टिकी रही। हर कोई पल-पल का अपडेट लेता नजर आया। राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा ने दावेदारों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। सपा व बसपा भी तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें