फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से उतरा गार्ड के डिब्बे का पहिया, बचा हादसा

विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरा गार्डरूम डिब्बे का पहिया।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मालगाड़ी के गार्ड रूम (डिब्बा) का पिछला पहिया अचानक पटरी से उतर गया। गाड़ी को पीछे (बैक) करते समय हुई इस दुर्घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में जीआरपी व रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गाड़ी की स्पीड कम होने से कोई हताहत नहीं हुआ। दोपहर करीब एक बजे इलेक्ट्रिक कार्य के लिए सामान लाने व ले जाने वाली मालीगाड़ी तुलसीपुर स्टेशन पर पहुंची। चार नंबर प्लेट फार्म पर गाड़ी को खड़ी करते समय ट्रेन के पीछे लगे गार्ड के डिब्बे का दोनों पिछला पहिए बायीं तरफ पटरी से उतर गए।
सूचना मिलते ही गोंडा स्टेशन से अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने पिछला पहिया देेखते हुए उसके उतरने के कारणों की जांच शुरू कर दी। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम गौड़ ने बताया कि चार नंबर लाइन पर ट्रेन खड़ी करते समय गाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया था। उसे वहीं रोक दिया गया। स्पीड कम होने से कोई दुर्घटना नहीं हुई। गाड़ी चार नंबर लाइन पर होने के कारण सवारी गाड़ियों के आवागमन में भी कोई परेशानी नहीं हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें