फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर-गुलाल उड़ाकर किया प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
बलरामपुर के पेहर बाजार में निकाली गई गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय बाजारों में गुरुवार को श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस बड़े ही जोश के साथ निकाला गया। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। डीजे की धुनों पर थिरक रहे श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। देर शाम तक भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन पवित्र नदी, नालों व सरोवरों में हुआ।
विज्ञापन

दीपावली के दिन जिले भर में कई स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर माता लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं। गुरुवार को पेहर बाजार व रेड़वलिया में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया। भक्तिगीतों पर झूूमते श्रद्धालुओं के साथ विसर्जन जुलूस सुंदर घाट पहुंचा। जहां पर सभी प्रतिमाओं को कुआनो नदी में विसर्जित किया गया। जरवा कोतवाली क्षेत्र के बघेलखंड, रतनपुर, झिंगहा, पिपरा, दुर्गानगर, प्रतापपुर, नगई, पिपरी, लौकी खुर्द व दत्तापुर आदि गांवों में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बघेलखंड बांध, लैबुड्वा व धोबहा नाले में विधि-विधान के साथ किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मी पूजा समिति नगई के अध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा, शिवकुमार, संजय, अंकू मिश्रा, अनिल वर्मा, हरीश मिश्र व इंद्रजीत साहू सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। पचपेड़वा नगर में स्थापित मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकला। जुलूस लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के बगल स्थित पोखरे पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

यहीं पर पूरी श्रद्धा के साथ सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अवसर पर अमित जायसवाल, बबलू गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ललिया व मथुरा बाजार क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी व खरझार नाले में किया गया। इसी तरह बलरामपुर नगर व भगवतीगंज बाजार में स्थापित की गई कुछ प्रतिमाओं को सिसई घाट पर राप्ती नदी में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें