फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्रामीणों ने चकरोड मरम्मत का किया विरोध, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। ग्राम महुआ में शनिवार को चकरोड की मरम्मत का ग्रामीणों ने विरोध किया। प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीण ओंकार वर्मा, कर्ताराम, राहुल वर्मा, रतीराम मौर्या, चांद अली ने आरोप लगाया कि उनके खेत में चकरोड निकालकर पटान कराई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बिना पैमाइश कराए ही मनमाने तरीके से काम कराया जा रहा है। ये सब चुनावी रंजिश के कारण किया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ने आरोप निराधार बताया है।
राजस्व निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि हमें पैमाइश की जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल हरिश्याम चौबे ने बताया कि चकरोड खाली थी। इस वजह से बिना पैमाइश कराए ही निशान लगवा दिया गया। अगर कोई सहमत नहीं है तो पैमाइश कराकर निस्तारण करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें