फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मंडलीय जूडो में बलरामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 01 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की ओर से मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बलरामपुर और बहराइच के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्गों में बलरामपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किए। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया। बालक वर्ग में 40 किलो में समर कश्यप, 45 किलो में सूरज कुमार, 50 किलो में यशराज जायसवाल, 55 किलो में प्रांजल चौधरी, 65 किलो में अमीर चंद यादव और 66 किलो में दानिश अंसारी विजेता रहे। अंडर-14 में 35 किलो में आदित्य वर्मा, 40 किलो में अर्पित वर्मा और 45 किलो में अंकुर वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में 32 किलो में संध्या यादव, 36 किलो में लक्ष्मी गौड़, 40 किलो में ममता और 44 किलो में नैन्सी उपाध्याय विजेता रहीं।

अंडर-17 बालिका वर्ग में 36 किलो में वैभव लक्ष्मी, 40 किलो में माही गौड़, 44 किलो में शालिनी तिवारी और 52 किलो में रिमझिम ओझा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किलो में पीयूष कुमार, 70 किलो में हरिभजन कुमार और 90 किलो में श्वेताक्ष तिवारी विजेता रहे। जूडो विशेषज्ञ विजय शंकर पांडेय ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


व्यायाम शिक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी नौ से 12 सितंबर तक सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक मदन लाल, सईद अहमद, उमेश चंद्र, नवीन पाल, पंकज पांडेय व अर्पण पांडेय का सहयोग रहा।

गोंडा और श्रावस्ती से नहीं पहुंची टीमें

मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में गोंडा और श्रावस्ती की टीमों के शामिल नहीं होने पर सवाल भी उठे। प्रतियोगिता में केवल बलरामपुर और बहराइच के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। माध्यमिक खेल समिति के सचिव मो. सुहेल ने बताया कि दोनों जिलों को टीम भेजने के लिए पूर्व में पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

मंडलीय खेल सचिव राजेश पांडेय ने बताया कि गोंडा और श्रावस्ती में जूडो के खिलाड़ी नहीं हैं। इसी कारण दोनों जिलों की टीमें प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें