फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन माह बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Tue, 15 Oct 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के हलौरा गांव में लगाए गए पिंजरे में सोमवार की सुबह तेंदुआ कैद हो गया। हालांकि भीड़ को देख आक्रामक हुए तेंदुए ने पिंजरे में अपना सिर व पंजा मारा, जिससे वह घायल हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे जनकपुर रेंज आफिस में लेकर आई है। जहां पर उसे निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

हलौरा व उसके आसपास के गांवों में तेंदुआ बीते तीन माह से लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ था। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पिंजरे के पास पहुंचे तो वहां पर तेंदुआ भी पिंजरे में कैद नजर आया। यह देख वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग को जानकारी दी गई। रेंजर अमरजीत प्रसाद का कहना है कि पिंजरे को दो भाग में बांटकर रखा जाता है। इसलिए बकरी को पंजा मारा था, लेकिन वह जिंदा है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हलौरा से तेंदुए को सुरक्षित जनकपुर रेंज कार्यालय पर लाकर रखा गया है। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र लगभग 4 वर्ष होगी। तेंदुआ लोगों की भीड़ देखकर आक्रामक हो गया था, जिससे पिंजरे में अपना सिर व पंजा मार करके खुद को घायल कर लिया है। अभी उसका इलाज रेंज कार्यालय पर ही चलेगा। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि तेंदुआ पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें