फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास कार्यों की रैंकिंग में बलरामपुर फिसड्डी

Fri, 19 Jul 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास कार्यों में बलरामपुर जिला फिसलकर शीर्ष 50 से भी नीचे चला गया है। सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में 20वें से 57वें स्थान पर आ गया है। जून माह की प्रदेश के 75 जनपदों की रैंकिंग जारी की गई है। शासन स्तर से 77 विभागों के काम की समीक्षा की गई, जिसमें 29 विभागों को ए प्लस श्रेणी में रखा गया है। ए श्रेणी में चार, बी श्रेणी में 10, सी श्रेणी में छह, डी श्रेणी में पांच व ई श्रेणी में 10 विभाग शामिल हैं। 13 विभागों का संचालन जिले में नहीं है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चलते मार्च, अप्रैल व मई में विकास कार्यों की समीक्षा नहीं हुई थी। गत फरवरी माह में जिले को 20वीं व जनवरी में 16वीं रैंक मिली थी।
21 विभागों का योगदान रहा फिसड्डी
विकास कार्यों में 21 विभागों का योगदान फिसड्डी रहा है। इसमें सी श्रेणी में छह, डी श्रेणी में पांच व ई श्रेणी में 10 विभाग शामिल हैं जो विकास कार्यों में आशा के अनुरूप योगदान नहीं दे सके हैं। इसमें पीएम सम्मान निधि, पीएम कुसुम, एनआरएलएम में बैंक क्रेडिट लिंकेज, सहकारी दुग्ध समितियां, सीटी स्कैन सेवाएं, राज्य योजना, सामाजिक वनीकरण, निपुण परीक्षा आंकलन, एमडीएम संचालन व विद्यार्थियों की उपस्थित, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, कन्या सुमंगला योजना, नई सड़क निर्माण, ओडीओपी टूल किट योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व खरीफ फसलों के टेल फीडिंग में प्रगति रिपोर्ट खराब पाई गई है। हालांकि, 77 में से 29 विभागों ने उत्कृष्ट योगदान देते हुए ए प्लस श्रेणी में अपना स्थान बनाया है।

कल होगी समीक्षा

कलेक्ट्रेट सभागार में 20 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा की जाएगी। जून माह की रैंकिंग में खराब प्रगति वाले विभागों के विभागाध्यक्षों को विकास कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें