फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आईजीआरएस में बलरामपुर को मिली 8वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आईजीआरएस में बलरामपुर को 8वीं रैंक मिली है। अप्रैल 2025 में प्रदेश के 75 जिलों की जन शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। लगातार तीन महीने से बलरामपुर जिला टॉप टेन में शामिल रहा है। फरवरी में तीसरी व मार्च में छठवीं रैंक बलरामपुर को मिली थी।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में पिछले तीन महीने में बलरामपुर की स्थिति बेहतर रही है। शासन स्तर से रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें प्रदेश के 75 जनपदों में बलरामपुर पिछले तीन महीने से टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रहा है। डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को आईजीआरएस पर मिलने पर शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण का निर्देश दिया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों के बेहतर प्रयास से जन शिकायतों का निस्तारण कराने में सफलता मिली है।
उन्होंने कहा प्रतिदिन आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है। जिस विभाग के अधिकारी की आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई जाती है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। डीएम ने आईजीआरएस पर मिलने वाली जन शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रयास करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई दी है। भविष्य में भी इसी तरह से प्रयास जारी रखने का निर्देश डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें