फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर को मिली नई पहचान, जिले का आधिकारिक लोगो जारी

विज्ञापन
बलरामपुर का लोगो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जनपद का आधिकारिक लोगो जारी कर दिया गया। इसके साथ ही बलरामपुर को विशिष्ट पहचान मिली है। लोगो जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा, प्राकृतिक संसाधनों और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन

नए लोगो में बलरामपुर की पहचान को कलात्मक और सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। लोगो में गन्ने का प्रतीक जनपद की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था और किसानों की मेहनत को दर्शाता है। जल की लहरें नदियों, जल संसाधनों और जीवनदायिनी प्रकृति का संदेश देती हैं। वहीं, मां पाटेश्वरी के नेत्र और चरण चिह्न बलरामपुर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को उभारते हैं। अंग्रेजी अक्षर ‘बी’ के स्वरूप में रचित यह लोगो आधुनिकता और परंपरा का संतुलित समन्वय प्रस्तुत करता है।
डीएम विपिन कुमार जैन ने कहा कि यह लोगो जनपद की आत्मा को दर्शाता है। इसमें बलरामपुर की कृषि, आस्था, संस्कृति और विकास की दिशा समाहित है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यह लोगो जनपद से जुड़े सभी शासकीय पत्राचार, योजनाओं, प्रचार सामग्री और आयोजनों में प्रयोग किया जाएगा, जिससे एक सशक्त और एकरूप पहचान स्थापित हो सके। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह लोगो विकास के प्रति जनपद की प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भरता की सोच को दर्शाता है। इससे बलरामपुर की पहचान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें