फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में प्लास्टर की गुणवत्ता खराब होने पर मांगा जवाब

विज्ञापन
बलरामपुर के नेवलगढ़ गांव में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत निर्मित परियोजनाओं का काम समय से पूरा किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्लास्टर की गुणवत्ता खराब होने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था से जवाब मांगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं का संचालन तत्काल शुरू किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेवलगढ़ जुगुनभरिया में निर्मित सोलर आधारित मिनी ओवर हेड टैंक का निरीक्षण किया। कहा कि तत्काल लोगों को क्षमता के अनुसार पेयजल आपूर्ति शुुरू की जाए। उन्होंने पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक से इंटरनेट कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी ली। साथ ही गांव में वृद्धा, निराश्रित महिला व दिव्यांगों का चयन कर पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। पंचायत भवन में फर्नीचर व सीसीटीवी कैमरा संचालित न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी से जवाब मांगा है।
पीएचसी जनकपुर के निरीक्षण के दौरान भवन के प्लास्टर की गुणवत्ता सही न पाए जाने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से जवाब जवाब मांगा है। सड़कों का भी डीएम ने निरीक्षण कर दोनों तरफ पटरी बनाने को कहा। इस अवसर पर एसपी राजेश कुमार सक्सेना, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार व डीएसटीओ मो. नासेह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें