फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगी वोकल फार लोकल प्रदर्शनी

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में स्थानीय लोगों द्वारा बनवाए गए वस्तुओं का निरीक्षण करती जिला ? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में तीन दिवसीय वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में जिले के उद्यमियों, हस्त शिल्पियों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाकर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की।
विज्ञापन

वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपदवासियों से अपील की कि मेले में निर्मित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करके जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की कल्पना को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद तथा वोकल फॉर लोकल के तहत प्रदेश के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों एवं स्वयं सहायता समूहों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री सम्मान अफरोज ने भी प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन किया।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहयोग से वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी में बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज, नाबार्ड, गंगा महिला स्वयं सहायता समूह, मत्स्य विभाग, तराई वृहद गौ संरक्षण केंद्र, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मां पाटेश्वरी मसाला उत्पादन इकाई, इंडियन बैंक, स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पोस्ट आफिस एवं कौशल विकास मिशन आदि की तरफ से स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर एडीएम राम अभिलाष, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व श्याम मनोहर तिवारी आदि ने भी स्टालों का अवलोकन करते हुए सामानों की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें