फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाना न्यायालय के लिए सर्वोपरि: न्यायमूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाना न्यायालय के लिए सर्वोपरि है। अधिवक्ताओं के बिना न्याय पालिका का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता। बार व बेंच के बीच सामंजस्य से लोगों को सुलभता से न्याय प्राप्त हो सकता है। ये बातें शनिवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने बार संघ द्वारा दिए गए मांगपत्र पर विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही बार संघ भवन तथा अधिवक्ता चैंबर के लिए भूमि आवंटित कराई जाएगी। न्यायमूर्ति ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानंद मिश्र, उपाध्यक्ष हरिकांत मिश्र व सत्यदेव तिवारी, महामंत्री अजय बहादुर सिंह, संयुक्त सचिव दुर्गेंद्र पाठक, कमाल अहमद शाह व नियामत उल्ला, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव तथा सदस्य कार्यकारिणी जमील अहमद, अजय प्रताप सिंह, जयप्रकाश शुक्ल, धर्मदेव मिश्र, शशि प्रकाश मिश्र, दिलीप शुक्ल, राघवेंद्र शुक्ल, राजीव मिश्र, अरविंद सिंह व देवेंद्र पांडेय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।
जिला जज लल्लू सिंह ने जिला युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद यादव, संयुक्त मंत्री दुष्यंत तिवारी, कोषाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अंकित सिंह, अनुशासन सचिव अतुल सिंह, मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, सांस्कृतिक सचिव विनोद, ऑडिटर लालजी व सदस्य कार्यकारिणी नदीम मलिक, योगेंद्र तिवारी, नोमान खान, नफीस, एकनाथ मिश्र, विवेक गुप्ता, शुभम त्रिपाठी, जीवन प्रकाश मिश्र, एहतेशाम खां, मनीष गौतम, चक्रधर तिवारी, शीबू हसन, रवि प्रताप चौधरी, सूर्यप्रकाश यादव, मनीष यादव व रमाकांत शुक्ल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, कमलेश्वर सिंह व गुलाम नबी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप सिंह ने किया। बार संघ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गिनाई प्राथमिकता
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानंद मिश्र व महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी प्राथमिकता अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय परिसर में चैंबर व वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराना होगा। अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करते हुए बेंच से सामंजस्य बनाकर वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिला युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी सहित कैंटीन, बैंक व पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें