उतरौला (बलरामपुर)। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार को उतरौला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई से वहां पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच टीम ने अलग-अलग मेडिकल स्टेरों से आठ दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
शनिवार को एसडीएम संतोष कुमार ओझा व औषधि निरीक्षक आलोक द्विवेदी की टीम सबसे पहले सीएचसी पहुंची। यहां की व्यवस्था देखने के बाद टीम ने सीएचसी के सामने संचालित मेडिकल स्टोरों की छानबीन शुरू कर दी। टीम ने श्रीराम फार्मा, नवभारत मेडिकल स्टोर, कपिल मेडिकल स्टोर व एचबी हेल्थ केयर की जांच की।
जांच टीम को कुछ दुकानों में सीसीटीवी नहीं लगा मिला। कुछ दवा दुकान संचालक मौके पर खरीद संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें तीन दिन के अंदर रिकॉर्ड के साथ बुलाया गया है। इन दुकानों से टीम ने आठ दवाओं के नमूने संकलित किए हैं। इन नमूनों को जांच के लए राजकीय प्रयोगशाला वाराणसी भेजने को कहा गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।