फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं हुई गेहूं खरीद, सभी केंद्रों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पहले दिन गेहूं खरीद नहीं हो सकी है। सभी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गेहूं बेचने के लिए जिले में 700 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। जिले के सभी 53 केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की निगरानी में 30 जून तक 42 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जाएगी। कंट्रोल रूम पर मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। गेहूं की फसल तैयार न होने के चलते खरीद नहीं की जा सकी है। 15 अप्रैल के बाद गेहूं खरीद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी 53 केंद्रों पर गेहूं खरीदने की सभी तैयारी की गई लेकिन फसल तैयार न होने से किसान गेहूं बेचने नहीं आए। मूल्य समर्थन योजना के तहत 2022-23 में एक अप्रैल से 30 जून तक 42 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। तीन क्रय एजेंसियों को गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। खाद्य विभाग को 13, यूपीएसएस को 19 और पीसीएफ को 21 केंद्रों पर गेहूं खरीदना है। किसानों से क्रय एजेंसियां 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद करेंगी।
ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी
गेहूं बेचने वाले सभी किसानों को विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना ही होगा। ऑनलाइन पंजीकरण में विभाग के पोर्टल पर किसानों को बैंक खाता व आधार नंबर लिंकअप कराना है। विभाग के पोर्टल पर बैंक खाता व आधार बिना नंबर फीड न होने गेहूं का भुगतान संभव नहीं होगा। किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में आने वाली दिक्कतों का निस्तारण कराने के जिला स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित करा दिया गया है। कनिष्ठ सहायक विकास कश्यप को कंट्रोल रुम का प्रभारी बनाया गया है। विकास के मोबाइल नंबर 9473835266 पर सुबह 10 से सायं पांच बजे तक कार्य दिवस के दौरान फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में दिया निर्देश
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गेहूं खरीद वर्ष 2022-23 की तैयारियों की समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने डीएम श्रुति के माध्यम से सभी क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी जो पर्यवेक्षणीय अधिकारी की भूमिका में होगा। नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेगा कि क्रय एजेंसियां गेहूं खरीद नियमानुसार करें।
विज्ञापन

राम अभिलाष, एडीएम/जिला खरीद अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें