फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: वनरोज को बचाने में पलटी बस, 18 यात्री घायल...राजस्थान से बढ़नी जा रही थी; मची अफरातफरी

Wed, 28 Jan 2026 08:14 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

महराजगंज तराई में नेशनल हाईवे पर वनरोज को बचाने के प्रयास में निजी बस पलट गई। बस में सवार 35 यात्रियों में से 18 घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया।

विज्ञापन
बलरामपुर में बस पलटी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के बलुवामोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे वनरोज को बचाने में एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 35 यात्रियों में से 18 घायल हो गए। इस राजस्थान से बढ़नी जा रही थी।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों में नेपाल निवासी हरिकला, सीमा, खीमू, सूर्या, राधिका, मोती, मीना, किशन पाल, सविता, अजय कुमार, सीता, ईसा कुमारी, धन माया, कृष्णा, शिवम और रीना शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा की गीमा और वंशिका को भी चोट आई है।

सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, कुछ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बस को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि घायलों को हल्की चोटें आईं थीं। सभी इलाज कराने के बाद चले गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक से पूछताछ की गई है। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें