फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैयादूज त्यौहार

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला रोड पर भैयादूज के अवसर पर पूजा अर्चना करती बहनें।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गोवर्धन पूजा व भैया दूज का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों के लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार देकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं, कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त व कलम-दवात की पूजा कर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

मान्यता है कि भैयादूज के दिन भगवान यमराज ने अपनी बहन यमुना जी के स्वागत से प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया था कि भैया दूज के दिन जो लोग यमुना नदी में स्नान करेंगे उन्हें मृत्योपरांत यमपुरी नहीं जाना पड़ेगा। गुरुवार को भगवतीगंज के उतरौला रोड पर इकट्ठा होकर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके भाइयों के लिए लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की।
बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और भगवान यमराज से लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार देकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। गोवर्धन पूजा के साथ भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करके धन-धान्य का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें