फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के दिन बहुरने वाले हैं। इन दोनों स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। दोनों स्टेशनों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही ट्रेनों का संचालन भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के लिए पूर्व में आदर्श स्टेशन योजना संचालित की गई थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन बनाने की योजना शुरू की गई है। इसमें बलरामपुर व तुुलसीपुर रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।
इन स्टेशनों की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास किया जाएगा। इसके लिए अलग से सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। जो दोनों स्टेशनों की बिल्डिंग से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का लेआउट तैयार करेंगे। इसी आधार पर दोनों स्टेशनों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुुमार सिंह का कहना है कि यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में ये पहल की गई है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। स्टेशन की सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। पैदल मार्ग के साथ ही पार्किंग व प्रकाश व्यवस्था के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए सीटों आदि की व्यवस्था की जाएगी। ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
बीते दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान साफ कहा कि इस माह के अंत तक सुभागपुर से पचपेड़वा के बीच रेल मार्ग के विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जाय। ऐसे में जल्द ही इस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है। ऐसे में 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें