फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौ माह बीते, नहीं खरीदी शगुन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए संचालित शगुन किट वितरण कार्यक्रम जिले में दम तोड़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में नौ माह बीतने के बाद भी विभाग शगुन किट नहीं खरीद सका। शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रतिवर्ष नवविवाहित जोड़ों को शगुन किट वितरित करता है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 10,248 शगुन किट वितरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक शगुन किट में सौंदर्यीकरण के सामान के साथ ही परिवार नियोजन के संसाधन व गर्भनिरोधक गोलियां आदि होती हैं। जिससे नवविवाहित दंपती बच्चों में अंतर रख सकें।
चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक शगुन किट की खरीद नहीं होने का मामला शुक्रवार को बैठक में डीएम के सामने उजागर हुआ। डीएम ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को शगुन किट खरीद की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पांच जनवरी के अंक में ‘सालभर के बच्चे का नवंबर में प्रसव’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार में संस्थागत प्रसव में हुए खेल को जागर किया गया था। इसे संज्ञान लेते हुए अब जांच शुरू हो गई है। देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल मिश्र ने सीएमओ से मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें