फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक जिला समन्वयक के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक से गायब रहने पर पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण सहायता योजना आदि की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों में लंबित ऋण योजनाओं से संबंधित शत प्रतिशत आवेदन पत्रों का निस्तारण किए जाने का निर्देश देेते हुए कहा कि बिना किसी ठोस कारण के कोई भी आवेदन पत्र अस्वीकृत न किया जाए। यदि आवेदन पत्र में थोड़ी बहुत कमी है तो लाभार्थी से संपर्क कर उसको दूर कर लिया जाए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय एवं सहायक मैनेजर उद्योग अखिलेश कुमार सिंह सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें