बलरामपुर। फुटबाल खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचाकर बलरामपुर के बेटे ने कमाल कर दिया है। सदर ब्लॉक के ग्राम पीलीभीत निवासी आकाश मिश्रा इस समय फुटबाल के आईएसएल में हैदराबाद की टीम से खेल रहे हैं।
उनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सफलता पर उनके शुभचिंतक एवं समकक्ष स्थानीय फुटबाल खिलाड़ी पप्पू, सुरेंद्र, हरीबाबू, संजय गुप्ता, रमन, मुजीब, राजेन्द्र वर्मा, मेहताब, सुनील व फारूख आदि ने उनके घर पहुंचकर माता-पिता का मुंह मीटा कराया।
इन लोगों ने बताया कि कोच मुकेश सब्बरवाल एवं राजेश सोनकर की देख रेख में आकाश यह उपलब्धि हासिल कर पूरे बलरामपुरवासियों का मान बढ़ाया है।