फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बदहाल सड़कों से मुश्किल हुई रेलवे स्टेशन तक की राह

Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के दोनों रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर बदहाल स्थिति में है। गड्ढा युक्त हो चुकी इन सड़कों पर हिचकोले खाते हुए यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने की परेशानी हर दिन उठाना पड़ती है। लगातार शिकायत के बाद भी इन सड़कों को दुरुस्त बनाने को लेकर जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन हैं।
विज्ञापन

गोंडा से गोरखपुर को जोड़ने वाली इस रेल लाइन पर पहले बलरामपुर में एक ही स्टेशन था। आजादी के बाद झारखंडी मंदिर के पास इसी नाम से एक और रेलवे स्टेशन बनाया गया। उच्चीकरण के बाद अब मुंबई, दिल्ली व अन्य तमाम महानगरों के लिए भी इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इससे दूरदराज इलाकों के यात्री भी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आते हैं। इसके बावजूद स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क की हालत मरम्मत व देखभाल न होने से बदहाल बनी है।
बलरामपुर और झारखंडी रेलवे स्टेशन जाने वाली पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें फंसकर आए दिन ई-रिक्शा व अन्य वाहन पलटने से यात्री चोटिल भी हो जाते हैं। झारखंडी रेलवे स्टेशन की सड़क पर बिछाया सीमेंटेड ईट जगह-जगह उखड़ गया है। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न कराए जाने के इस मार्ग पर आवागमन काफी चुनौती बना नजर आता है। क्षेत्रीय निवासी पिंटू तिवारी, रिंकू गुप्त, राजू सिंह, मनोज, इरफान, अजीज व सलमान इत्यादि ने रेलवे व बस स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग जिलाधिकारी से की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें