फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर शनिवार को 216 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेला

Sat, 16 Sep 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आयुष्मान भव: कार्यक्रम से बड़े स्तर पर सेहत की देखभाल के लिए अभियान चलेगा। इस दौरान हर शनिवार को 216 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। इस कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत प्रमुख तौर पर पांच अभियान चलेंगे। इसमें सेवा पखवाड़ा के साथ ही आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा तथा रोग निराकरण में अव्वल आने वाली पंचायतों को आयुष्मान ग्राम व नगरीय क्षेत्र में आयुष्मान वार्ड का तमगा मिलेगा। कार्ययोजना के तहत सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता, रक्तदान तथा अंगदान का कार्य दो अक्टूबर तक होगा। आयुष्मान आपके द्वार से छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही इससे मिलने वाले लाभ के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसी तरह आयुष्मान मेला में शनिवार को गैर संचारी रोगों की जांच के साथ ही अन्य रोगों की जांच होगी। आयुष्मान सभा से कार्यक्रम की जागरूकता का कार्य पंचायत स्तर तक होगा। इसके माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की पहल होगी। इसके साथ ही रविवार को होने वाले मेले का विस्तार भी किया गया है। अब सीएचसी पर भी मेला आयोजन हाेंगे। इसमें अब जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें