फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जाेकहिया में जागरूकता रैली निकाल क्षय रोग के प्रति किया जागरूक

Thu, 02 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में चल रहे 100 दिवसीय विशेष टीबी रोगी खोज अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया से जागरूकता रैली निकाली गई। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को क्षय रोग के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अभियान का निरीक्षण कर गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने कहा कि 100 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान में आशा डोर-टू-डोर सर्वे करके क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग करेंगी। स्क्रीनिंग के बाद रोगी का विवरण संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देंगी। इसके बाद चिह्नित मरीजों के बलगम व एक्स रे की जांच करानी होगी। क्षय रोग की पुष्टि होने के बाद मरीजों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधा प्रदान की जाएगी। टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत 1,000 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता के रूप में मिलेगा।
सीएमओ ने बताया कि सिर्फ खांसी के अलावा मुंह से खून आना, थकावट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख न लगना, तेज बुखार होना क्षय रोग के शुरुआती लक्षण हैं। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. महेश गुप्त, डॉ. मोहसिन खान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें