बलरामपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्थानीय नगर में तुलसीपुर व गैंसड़ी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया गया। रैली को एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने रवाना किया। सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील परिसर से निकली रैली मुख्य मार्गों से होते हुए परियोजना कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया। रैली में मुख्य सेविका शीला, रेखा, विमला, सुशिला दुबे व उषा सहित तुलसीपुर व गैसड़ी ब्लाक की सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रहे।