फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 16 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भारत का किसान संगठन) के कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद अपनी मांगों का एक ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

बैठक में तहसील अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष साबिर अली, पुत्तू लाल तिवारी, राजू पाठक व छेदीराम ने बताया कि लगातार मांग के बाद भी किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते ही छुट्टा जानवरों से छुटकारा दिलवाने, रघवापुर गांव में गौशाला बनाए जाने, सिरसिया गांव स्थित तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने व गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराए जाने सहित अन्य मांगों की लगातार अनदेखी हो रही है।
ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगों का निस्तारण शीघ्र न हुआ तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। बैठक में रमपता, मंगला, माधुरी, फातमा व झगरू प्रसाद सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें