फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को नौकरी दिलाने में कौशल विकास मिशन के बढ़ते कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
तलसीपुर (बलरामपुर)। 14 से 35 वर्ष आयु के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने में कौशल विकास मिशन के कदम आगे बढ़ रहे हैं। यह बात शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने शुक्रवार को मंदिर परिसर में युवा कौशल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी व गोविंद पांडेय के नेतृत्व में जागरूकता रैली तुलसीपुर नगर में निकाली गई। जिला प्रबंधक ने कहा कि 15 जुलाई को शानदार ढंग से विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाएगा।
रैली में प्रशिक्षण केंद्र तुलसीपुर व राजकीय प्रशिक्षण संस्थान पचपेड़वा के छात्रों ने भाग लिया। मंदिर से रैली निकलकर अखिलेश्वर तिवारी इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई जहां भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मुन्नू तिवारी ने युवाओं को केंद्र व प्रदेश सरकर की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

रैली की निगरानी चौकी इंचार्ज देवीपाटन राजकिशोर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में आईटीआई विशुनुपर विश्राम के प्रभारी प्रधानाचार्य आशीष भूषण, आदिल, राजकुमार, प्रदीप तिवारी, गौरव सिंह, रजनीश गुप्ता, राम नरायन व केडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें